{"_id":"5c7abcbfbdec223c5d7e46d7","slug":"191551547583-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रांसफार्मर जलने और तार टूटने के कारण शहर के कई मोहल्ले की आपूर्ति रविवार की रात ठप रही। इसकी वजह से लोगों को गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। पानी के लिए शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। 24 घंटे के अंदर शहर में लगे चार ट्रांसफार्मर जल गए। रेलवे कालोनी में लगा 400 केबीए का ट्रांसफार्मर रात को बदला गया, लेकिन कनेक्शन देते ही पुन: जल गया। राघवनगर और परशुराम चौक पर लगा 400 केबीए का ट्रांसफार्मर रविवार की देर रात को जल गया। सोमवार को दोपहर में रेलवे मालगोदाम के पास लगा 400 केबीए का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इसकी वजह से राघवनगर, कैलाशपुरी, सीसी रोड, गरूलपार, लकड़ी हट्टा, रेलवे माल गोदाम रोड की आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं रामा बाबू के हाता के समीप, कसया ओवरब्रिज के पास और एसएसबीएल स्कूल के पास गोरखपुर रोड पर हाई टेंशन व एलटी तार टूटने के कारण रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र का फीडर करीब 12 घंटे ब्रेक डाउन रहा। रात को फोन करने के बावजूद कोई बिजलीकर्मी खराबी को ठीक करने के लिए नहीं गया। वही रेलवे कालोनी का अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इस बाबत एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि शहर में चार स्थानों पर ट्रांसफार्मर जले हैं। परशुराम चौक और रेलवे मालगोदाम पर देर रात को ट्रांसफार्मर लग जाएंगे, लेकिन आपूर्ति सुबह मिलेगी। टूटे हुए तारों को ठीक कर दिया गया है।
आज पांच घंटे बंद रहेगा न्यू कालोनी फीडर
नाथनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा न्यू कालोनी फीडर मंगलवार को दिन में 10 से 3 बजे तक बंद रहेगा। इसकी वजह से लकड़ी हट्टा, नेहरू नगर, चकियवा, न्यू कालोनी और मोतीलाल रोड, गरूणपार की आपूर्ति ठप रहेगी। जेई रोशन कुमार ने बताया कि मेन लाइन से सटे पेड़ और झाड़ियों की सफाई की जाएगी, ताकि सुचारु रूप से आपूर्ति लोगों को दी जा सके।