{"_id":"5b3a5a994f1c1b2a438b456f","slug":"191530550937-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के साथ पकड़ा गया विधायक का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के साथ पकड़ा गया विधायक का बेटा
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। भाजपा विधायक के बेटे और उसके दोस्तों को सीवान जिले की मैरवा पुलिस ने सोमवार को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। नेताओं ने युवकों को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।
बिहार के सीवान सदर के भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद का बेटा विकास अपने चार दोस्तों के साथ सोमवार को लखनऊ से सीवान जा रहा था। शाम को वाहन चेकिंग के दौरान मैरवा पुलिस ने संदेह के आधार पर कार रुकवाई। कार में सवार तीन अन्य युवक भी शराब के नशे में थे। कार में दो बोतल अंग्रेजी शराब भी मिली है। विकास ने विधायक का बेटा होने की धौंस जमाई, लेकिन पुलिस के तेवर देखकर शांत हो गया। कुछ देर बाद कई भाजपा नेता थाने पहुंचे और पकड़े गए युवकों को छोड़ने के लिए दबाव डालने लगे। इसे लेकर मैरवा एसओ संजीव कुमार निराला और नेताओं में कहासुनी भी हुई। गिरफ्तार युवकों में एक सीवान नगर परिषद के पूर्व उपसभापति का भतीजा भी है। विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सीवान के एसपी नवीन चंद्र ने बताया कि सोनू कुमार, विकास कुमार, बीरबल राम, रविप्रकाश और संदीप जायसवाल को शराब लाने और नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कार सीज कर दी गई है।