फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
accident - फोटो : graphic
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सिरजम चौराहे के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के ग्राम देवकुंआ के निबही टोला निवासी विजय निषाद (24) जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करता था। शुक्रवार की शाम भी वह रोज की तरह बाइक से नर्सिंगहोम में ड्यूटी पर गया था। शनिवार की भोर में घर लौटते समय सिरजम चौराहे के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की सड़क पर पड़े शव पर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त विजय निषाद पुत्र रामधनी निषाद निवासी ग्राम देवकुआं के रूप में की। विजय की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी मौत से पत्नी ललिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed