{"_id":"5cc09a13bdec22143f759e86","slug":"181556126227-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बैरकों के बंदियों ने खाने से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार बैरकों के बंदियों ने खाने से किया इनकार
विज्ञापन
जिला कारागार के अंदर हंगामा के चलते मुलाकातियो को काफी देर तक इंतजार करना पडा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भोजन की खराब गुणवत्ता से नाराज जिला जेल के बंदियों ने मंगलवार की रात भूख हड़ताल कर दी। चार बैरकों के लगभग 450 बंदियों ने रात का खाना नहीं खाया। सुबह भी वह जिद पर अड़े रहे। जेल अधीक्षक ने बंदियों से तीन दिनों में व्यवस्था ठीक करने का वादा किया तब बंदी खाना खाने को राजी हुए।
विज्ञापन
बंदियों को भोजन देने के लिए जेल के अंदर पाकशाला संचालित है। भोजन का मीनू भी निर्धारित है। जेल की बैरक नंबर 10, 11, 12 और 15 में रह रहे करीब 450 बंदियों ने मंगलवार की रात यह कहकर खाना खाने से इन्कार कर दिया कि उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। चावल में कंकड़ और दाल के नाम पर सिर्फ पानी दिया जा रहा है। रोटियां भी खाने लायक नहीं हैं। इन बैरकों के बंदियों ने गुणवत्ता सुधारने की मांग करते हुए भूख हड़ताल कर दी। सुबह जब चाय-नाश्ता दिया जाने लगा तो बंदियों ने उसे भी लेने से साफ इन्कार कर दिया। विरोध की यह आंच अन्य बैरकों तक भी पहुंच गई। बंदी जेल प्रशासन के रुख से इस कदर नाराज थे कि वह डीएम-एसपी और डीआईजी को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय पहुंचे और बंदियों से वार्ता की। खाने को लेकर उनकी शिकायतें तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया है। कैंटीन व मुलाकातियों के माध्यम से आने वाली खानपान की सामग्री को भी समुचित ढंग से अंदर पहुंचाने सहित अन्य मांगों पर तीन दिन में कार्रवाई की बात कही। इसके बाद दोपहर 11 बजे बंदी खाना खाने को राजी हुए।
बलिया के शिवशंकर ने बंदियों को भड़काया
जेल सूत्रों की मानें तो जिन बैरकों के बंदियों ने भूख हड़ताल किया था, उन्हीं में बलिया जिले से ट्रांसफर होकर आया शिवशंकर यादव और उसके दो साथी भी रहते हैं। शिवशंकर पर गंभीर धाराओं में 36 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासनिक आधार पर उसकी जेल बदलती रही। यहां 15वीं जेल में आया है। जेल सूत्रों की मानें तो मंगलवार को शिवशंकर से मिलने कोई आया था। उसके पास कुछ ऐसे सामान थे, जिसे जेल प्रशासन के लोगों ने ले जाने से रोक दिया। बताया तो यह भी जा रहा है कि बंदीरक्षक सूर्यनाथ यादव से शिवशंकर का विवाद हो गया था। बंदीरक्षकों ने मुलाकाती को पकड़कर बैठा लिया था। काफी देर बाद उन्हें छोड़ा गया। नाराज शिवशंकर ने चार बैरकों के बंदियों को अपने पक्ष में करते हुए जेल प्रशासन के प्रति भड़काया। इस बाबत जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना है कि बंदियों को भड़काने की बात सामने आई है। इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
खाने की गुणवत्ता खराब बताकर चार बैरकों के बंदी बुधवार की सुबह खाने से मना कर रहे थे। जानकारी होने पर उन्हें समझाया गया। वे बात मान गए हैं। मंगलवार की रात को खाना नहीं खाने जैसी कोई बात नहीं है।
- दिलीप पांडेय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन