फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एडीएम वित और एसडीएम ने नदी घाट से बालू पकड़ा

एडीएम वित और एसडीएम ने नदी घाट से बालू पकड़ा

Mon, 10 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
एडीएम वित और एसडीएम ने नदी घाट से बालू पकड़ा
रात में चल रहा था अवैध खनन, पड़ा छापा
विज्ञापन


एडीएम वित्त और एसडीएम ने नदी घाट से बालू पकड़ा
भटनी थानाक्षेत्र के बेलवा बाबू नदी घाट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। बालू खनन पर रोक के बावजूद खनन माफिया क्षेत्र में धड़ल्ले से नदी घाटों से बालू खनन कर रहे हैं। इसके लिए खनन माफिया क्षेत्रीय पुलिस को मैनेज कर रात में बालू सप्लाई करते हैं। किसी ने इसकी शिकायत डीएम अमित किशोर से कर दी। उनके आदेश पर एडीएम वित्त और एसडीएम सलेमपुर ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार रात भटनी के बेलवा बाबू छोटी गंडक नदी घाट पर छापा मारा। खनन माफिया मौके से भाग गए। टीम ने मौके से एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद चालक को छोड़ दिया गया और वाहन थाने पर लाया गया। भटनी के वीरसिंहपुर, बेलवा बाबू, बनकटा तिवारी आदि नदी घाटों पर इन दिनों पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से बालू खनन का धंधा फल-फूल रहा है। माफिया की ऊपर तक पकड़ होने के चलते छापेमारी की खबर उन्हें पहले ही मिल जाता है। कभी कभी बालू तस्कर प्रतिस्पर्धा में एक दूसरे के घाटों पर छापेमारी भी करवा देते हैं। इसकी शिकायत एक शख्स ने डीएम से की। इस पर डीएम ने एडीएम वित्त सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में टीम बनाकर बेलवा बाबू घाट की असलियत जानने को भेजा। अफसर रविवार को जब मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। सभी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। इस बाबत एसओ मनोज राय ने बताया कि खनन विभाग की टीम ने बेलवा बाबू घाट से एक ट्रॉली बालू पकड़ा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed