फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी

नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी

Mon, 03 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी
संदिग्ध हाल में फंदे पर लटक ी मिली नवविवाहिता
विज्ञापन

पांच माह पूर्व हुई थी शादी, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में रविवार को नवविवाहिता की लाश कमरे में संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बिहार के गोपालगंज जनपद स्थित मीरगंज कस्बा निवासी प्रदुम्मन श्रीवास्तव ने अपनी बड़ी बेटी वंदना की शादी बैतालपुर कस्बा निवासी बलवंत लाल श्रीवास्तव के बड़े बेटे विवेक के साथ बीते 29 जून को की थी। रविवार की शाम को वंदना की लाश उसके कमरे मे संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकती मिली। ससुराल पक्ष के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ रुद्रपुर मिथिलेश तिवारी, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी डिपो जय शंकर पांडेय पहुंचे ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली में मौजूद मायके पक्ष के लोगों ने फोन पर पुलिस से वार्ता में आरोप लगाया कि शादी में वंदना को एक मोबाइल फोन दिया गया था, लेकिन उस पर फोन करने पर कोई अपने सामने बैठाकर ही बात कराता था। कई बार फोन पर रुपये की मांग भी कराई जाती थी। नहीं देने पर उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। मां रीना देवी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरा न करने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। सीओ मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed