{"_id":"5a75ea5c4f1c1b91268b8044","slug":"181517677148-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुर काण्ड का एक और आरोपी धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदनपुर काण्ड का एक और आरोपी धराया
Sat, 03 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर बवाल के आरोपी को जेल भेजती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बरहज। मदनपुर कस्बे के कुटिया मोहल्ला निवासी रहमतुल्ला का शव बीते चार जनवरी 2017 की सुबह राप्ती नदी में मिला था। शव देखकर उग्र भीड़ ने एक दुकान के पास खड़े ट्रक और थाने में आग लगा दी थी। मदनपुर कांड में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वह 13 माह से वेश बदलकर रह रहा था। रहमतुल्ला शौच करने के लिए नदी के किनारे गया था। जहां से वह गायब हो गया था। परिवारीजनों ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दही थी। चार दिन बाद उसका शव केवटलिया गांव के पास नदी में उतराता मिला। इसको लेकर लोग उग्र हो गए। उपद्रवियों ने केवटलिया गांव में तोड़फोड़ करने के साथ थाने पर धावा बोल दिया था। जबकि थाने को आग के हवाले करने के साथ असलहे आदि लूट ले गए थे। तत्कालीन प्रभारी थाना निरीक्षक शोभा सिंह सोलंकी की तहरीर पर पुलिस ने 43 नामजद और 1000 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। सूत्रों की मानें तो आरोपी अली मोहम्मद का लोकेशन बिहार, गोरखपुर और कलकत्ता होना बता रहे थे। मुखबिर द्वारा उसके गांव आने की सूचना पर थानाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआई मनोज, सुदेश शर्मा, बाबूलाल, दयानंद उपाध्याय, लक्ष्मीशंकर आदि ने घेराबंदी कर चौराहे से धर दबोचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।