{"_id":"5a37fa974f1c1b9e678c27d8","slug":"181513618071-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक रेट पर खाद बेचते पकड़े गए, दो दुकानें निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिक रेट पर खाद बेचते पकड़े गए, दो दुकानें निलंबित
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रोहुआर चौराहा स्थित एक खाद की दुकान की जांच करते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में खाद की दुकानों पर कृषि विभाग के अफसरों ने सोमवार को छापामारी की। अधिक कीमत पर खाद बेचते पकड़े गए दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से खाद दुकानदारों में खलबली मची है।
प्राइवेट और सरकारी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। तय कीमत पर खाद बिक्री कराने के लिए अफसर प्रयासरत हैं। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम रुद्रपुर तहसील के साधन सहकारी समिति पकड़ी बाजार और यादव खाद भंडार रोहूवार पर अधिक कीमत पर खाद बिक्री करते हुए पकड़ा। दोनों दुकानों का तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मिश्रा खाद भंडार रोहूवार, जिला सहकारी संघ टेकुआ चौराहा, चौरसिया खाद भंडार कठौढ़ी चौराहा समेत 20 दुकानों की जांच हुई। इसको लेकर खाद दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा और अधिकांश दुकानें बंद रही। जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल ने बताया कि अधिक कीमत पर खाद बेचने वाली दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।
25 दुकानों को किया जा चुका है निलंबित
कृषि विभाग की ओर से जिले में छापामारी कर अभी तक 25 दुकानों को अधिक कीमत पर खाद बिक्री के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। 138 संदिग्ध उर्वरकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
यूरिया को लेकर मन में भ्रम न पाले किसान
किसान यूरिया को लेकर भ्रमित हैं। दुकान पर पहुंच रहे किसान छोटे दाने की यूरिया की मांग कर रहे हैं, जबकि दुकानों पर नीम कोटेड यूरिया मोटे दाने में उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छोटे दाने से फसल के लिए ज्यादा फायदेमंद मोटे दाने की यूरिया है। इसलिए किसान दोनों यूरिया का प्रयोग फसलों में बेहिचक करें।