{"_id":"5cae31bfbdec22140b20ad54","slug":"171554919871-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपया उड़ाया
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लेखाकार से उचक्के ने 15 हजार उड़ाए
सेंट्रल बैंक से पेंशन निकाल कर जा रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। क्षेत्र के बभनी दुबे गांव निवासी सेवानिवृत्त लेखाकार के जेब से उचक्कों ने 15 हजार रुपये उड़ा दिया। वह कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक से पेंशन निकालकर ऑटो से वापस घर जा रहे थे। बभनी दुबे गांव निवासी बृजकिशोर पाठक जिला विकास कार्यालय में लेखाकार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने कहा कि वह बैंक से 15 हजार रुपये पेंशन निकाले थे। घर जाने के लिए टेंपो में बैठे। इसी बीच उचक्कों ने जेब से पैसे निकाल लिया। कुछ देर बाद जेब टटोला तो रुपये गायब देख होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि वह गेहूं की कटाई सहित अन्य खर्च के लिए रकम निकाले थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।