फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मरीज के परिवारवालों ने इमरजेंसी पर किया हंगामा

मरीज के परिवारवालों ने इमरजेंसी पर किया हंगामा

Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मरीज के परिवारवालों ने इमरजेंसी पर किया हंगामा
देवरिया। मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक के परिवारवालों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर हंगामा किया। आरोपी चार पहिया वाहन चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। चालक नशे की हालत में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सलेमपुर थानाक्षेत्र के पडां तिवारी गांव निवासी मनीष तिवारी 35 पुत्र उमेशचंद्र तिवारी परिषदीय शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम को वह देवरिया से बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह खुखुंदू थानाक्षेत्र के परसिया मिश्र गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे मनीष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में गंभीर चोट लगी और एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया। वाहन चालक पीड़ित को लेकर दूसरे वाहन की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर रहे थे। इसी बीच चार पहिया वाहन के चालक अपने को सीएमओ बताते हुए चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों से बदतमीजी करने लगा। इधर, सूचना पर घायल मनीष के रिश्तेदार और परिवार के कुछ सदस्य मौके पर पहुंच गए। उनसे वाहन चालक ने विवाद कर लिया। इस पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे की हालत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed