फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फरार बंदी जयराम पर 25 हजार रुपये का ईनाम

फरार बंदी जयराम पर 25 हजार रुपये का ईनाम

Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
फरार बंदी जयराम पर 25 हजार रुपये का ईनाम
फरार बंदी जयराम पर 25 हजार का ईनाम
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को पेशी से लौटते वक्त भाग गया था जयराम
भाटपाररानी के छोटका गांव का रहने वाला है जयराम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कचहरी परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागने वाले बंदी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। नौ अक्तूबर को पेशी से लौटते समय वह सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया था। एसपी ने उसको पकड़ने के लिए तीन टीम लगाई है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

भाटपाररानी के छोटका गांव निवासी जयराम गोंड आर्म्स एक्ट में वर्ष 2016 से जेल में बंद था। गुजरात में भी उस पर केस दर्ज है। नौ अक्तूबर को उसे पेशी पर लाया गया था। लाकप मोहर्रिर संतराम वर्मा उसे कोर्ट नंबर 11 में पेशी के लिए ले गया। लौटते समय वह सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया। सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल विजय नारायण ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। लापरवाही करने वाले सिपाही संतराम वर्मा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाल, स्वॉट टीम और भाटपाररानी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित की। तीनों टीम उसकी परछाई तक नहीं छू पाई। सोमवार को एसपी एन. कोलांचि ने जयराम गोंड पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीनों टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। जल्द ही फरार बंदी जयराम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed