फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसआईटी ने सदर कोतवाल से बंद कमरे में की बात

एसआईटी ने सदर कोतवाल से बंद कमरे में की बात

Sat, 06 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी ने सदर कोतवाल से बंद कमरे में की बात
Deoria Shelter Home
देवरिया। बालिका गृह कांड की जांच कर रही रही एसआईटी ने शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचकर बंद कमरे में कोतवाल से बात की। एसआईटी ने दो घंटे तक कोतवाली में रहकर घटना से जुड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी ली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही एसआईटी कुछ और लोगों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

पांच अगस्त की रात स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह में पुलिस और प्रोबेशन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 23 बालिकाओं और संवासिनियों को छुड़ाया था। मामला तूल पकड़ा और जांच एसआईटी को दी गई। शुक्रवार की देर शाम एसआईटी की टीम सदर कोतवाली पहुंची। टीम के सदस्य कोतवाल के चेंबर में लगभग दो घंटे तक रहे और बात की। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने कोतवाल से बालिका गृह कांड के बारे में बात कर जानकारी ली। इसके साथ ही इस मामले से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी ली गई। चर्चा रही कि कुछ लोग बुलाने के बाद भी नहीं आए। टीम के सदस्यों ने कांड में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके लोकेशन के बारे में जानकारी ली। बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed