{"_id":"5b7d8bdc42c79246773ea6e2","slug":"171534954460-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालगृह बालिका से मिले दस्तावेज सील किए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालगृह बालिका से मिले दस्तावेज सील किए गए
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गिरिजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार रात दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके बाद बुधवार को विवेचक ने सभी रिकॉर्ड सील कर दिए। एसआईटी अब तक की गई जांच का मूल्यांकन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने मंगलवार की रात मेडिकल कराने के बाद देवरिया बालगृह बालिका कांड की आरोपी गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी और बेटी कंचनलता को वापस जेल भेज दिया था। इसके बाद एसआईटी में शामिल एसपी पीटीसी मेरठ पूनम, एसपी विजलेंस मेरठ भारती सिंह ने विवेचक बृजेश सिंह यादव के साथ कब्जे में लिए गए सभी दस्तावेजों का अवलोकन किया। छानबीन आधी रात के बाद तक चलती रही। सूत्रों के अनुसार बालगृह बालिका के कंप्यूटर से कब्जे में लिए गए रिकॉर्ड में तमाम लोगों के फोटो मिले हैं।
इसमें नेता और अधिकारी शामिल हैं। बुधवार को विवेचक बृजेश सिंह यादव ने कब्जे में लिए गए सभी रिकॉर्ड, बालिका गृह से मिले रजाई व गद्दे, बालिकाओं के कपड़े और अन्य सामानों को सील कर दिया। इन सामानों को फॉरेंसिक टीम के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन