फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक की डिक्की से 1.10 लाख रुपये उड़ाए

बाइक की डिक्की से 1.10 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 09 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से 1.10 लाख रुपये उड़ाए
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
देवरिया। एसपी कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर खड़ी बाइक की डिक्की से चोरों ने 1.10 लाख रुपये और जरूरी कागजात उड़ा दिए। कार्यालय से लौटने के बाद पीड़ित अपने मित्र संग भटवलिया पहुंचा। वहां डिक्की खुला देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के बरवां गांव निवासी राधेश्याम यादव पीएनबी सिविल लाइंस शाखा से एक लाख रुपये निकाले। किसी दुकान का बकाया देने के लिए वह घर से 10 हजार रुपये और लेकर आए थे। बैग में चेक, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी था। बैग डिक्की में रखकर वह भलुअनी के इलाके के रहने वाले अपने मित्र अनिरूद्ध सिंह से मिलने पुलिस कार्यालय गए। राधेश्याम यादव ने कहा कि वह अनिरूद्ध सिंह को पहुंचाने भटवलिया चौराहा गए। वहां से लौटने पर देखा कि डिकी टूटी है और बैग गायब है। उसने अपने मित्र अनिरूद्ध सिंह को बताया। दोनों पहले बैंक की शाखा और फिर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। राधेश्याम यादव का कहना है कि उसे नहीं पता था कि एसपी कार्यालय परिसर से चोरी हो जाएगी। सदर कोतवाल विजय सिंह गौर का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed