फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवक की मौत पर इमरजेंसी में बवाल

युवक की मौत पर इमरजेंसी में बवाल

Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर इमरजेंसी में बवाल
जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर हंगामा के बाद लगी भीड। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हादसे में घायल युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर उपद्रव किया। उग्र लोगों ने डॉक्टर और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। लोगों का तेवर देख होमगार्ड बैकफुट पर आ गए। किसी ने बीचबचाव की जहमत नहीं उठाई। इसकी वजह से पांच घंटे तक इमरजेंसी सेवा ठप रही। पुलिस के पहुंचने के बाद शाम चार बजे से इमरजेंसी में कामकाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

मदनपुर थानाक्षेत्र के सोनबह गांव निवासी रामाज्ञा यादव के इकलौता बेटे राजू यादव (25) गुरुवार की सुबह किसी काम से देवरिया बाइक से आ रहा था। सरौरा गांव के पास डंपर की चपेट में आने से जख्मी हो गया। हेलमेट नहीं होने से सिर में गंभीर चोट आईं। सुबह आठ बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। करीब 11 बजे घरवाले शव लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. एचएन सिंह ने जांच के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर महिलाएं और युवक उग्र हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दौड़ा लिए। उनका कहना था कि पहली बार में ही रेफर करने की बजाए उपचार किया गया होता तो राजू की जान बच जाती। पीछे के रास्ते डॉक्टर और फार्मासिस्ट आरके तिवारी भाग निकले। नाराज लोगों ने कर्मचारियों को भला-बुरा कहा। बीचबचाव की कोशिश करने पहुंचे होमगार्डों को भी लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। शाम चार बजे दो दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी में इमरजेंसी सेवा शुरू हुई। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि बेवजह लोगों ने बवाल किया था। डर की वजह से डॉक्टर और कर्मचारी चले गए थे। पुलिस आने के बाद इमरजेंसी सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed