फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामप्रवेश की तलाश में छापेमारी जारी

रामप्रवेश की तलाश में छापेमारी जारी

Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामप्रवेश की तलाश में छापेमारी जारी
UP POLICE - फोटो : SELF
देवरिया। दीपक मणि के अपहरण और जबरन जमीन का बैनामा कराने के मामले के आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेेश यादव की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। हालांकि एक सप्ताह में पुलिस को उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। जिले के बाहर भी पुलिस की टीम भेजी गई है लेकिन आरोपी फिलहाल पकड़ से दूर है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छह मई को पुलिस ने सब रजिस्ट्रार समेत छह लोगों को जेल भेजा। सूत्र बताते हैं कि आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव गाजीपुर, बलिया और पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ जिलों में ठिकाने बदलकर छिपा हुआ है। चर्चा तो दिल्ली और पड़ोसी देश नेपाल में छिपे होने की भी है। पुलिस अध्यक्ष के करीबी जिला पंचायत के ठेकेदारों पर भी नजर रख रही है। सात से अधिक करीबी ठेकेदारों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इसके बावजूद अब तक अध्यक्ष की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। सूत्रों की मानें तो बबलू पल-पल अपना ठिकाना बदल रहा है। इसकी वजह से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

-सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के कोर्ट में समर्पण की सूचना पर पुलिस सक्रिय रही। कचहरी परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़ी तादाद में मौजूदगी रही। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामप्रवेेश यादव बुर्का पहनकर कोर्ट में समर्पण करने वाला है। हालांकि उसकी जमानत की अर्जी ही नहीं पड़ी थी। निर्धारित समय के बाद पुलिसकर्मी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed