{"_id":"5aabf8904f1c1bb6758b5c20","slug":"171521219728-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के प्रापर्टी डीलर भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के प्रापर्टी डीलर भतीजे की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
अमित मिश्रा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर कोतवाली के हरैया गांव के पास शुक्रवार दिन में तीन बजे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अमित मिश्र भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र का भतीजा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही मृतक के परिवार और शुभचिंतक जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन हत्या के मामले में एक व्यक्ति का नाम नाम ले रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सदर कोतवाली इलाके के अहिल्यापुर गांव के रहने वाले प्रेमशंकर मिश्र के चार बेटों में अमित मिश्र (32) तीसरे नंबर के थे। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। बैंक का कुछ काम लेकर घर से निकले थे। सोंदा स्थित एसबीआई शाखा में काम कराने के बाद राघवनगर स्थित शाखा में गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी का फोन आया और वह अपनी चार पहिया गाड़ी से पकड़ी बाजार की तरफ जाने लगे। अभी वह हरैया गांव के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोककर अमित से कुछ बात की। इसी बीच अमित कार के फाटक का शीशा चढ़ाते हुए भागने की कोशिश की। बदमाशों ने शीशे के ऊपर से ही उनकी कनपटी पर गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। गोली की आवाज सुनकर गांववाले दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच बदमाश पकड़ी बाजार की तरफ भाग गए। घटना से आक्रोशित गांववालों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। डॉयल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और अमित का शव गाड़ी में रख लिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एएसपी सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी सीताराम और सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो कारतूस और 36 हजार रुपये बरामद किए है। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना हैं कि परिवारवाले एक व्यक्ति का नाम बता रहे हैं। मोबाइल कॉल डिटेल से हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है।