फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राप्ती नदी में डूबे किसान का शव मिला

राप्ती नदी में डूबे किसान का शव मिला

Wed, 27 Mar 2019 10:18 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में डूबे किसान का शव मिला
कोदई की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। राप्ती नदी में डूबे किसान का शव बुधवार की सुबह हड़हा गांव के किनारे मिल गया है। मंगलवार की शाम नदी पार करने के दौरान वह डूब गए थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव बरामद किया।
विज्ञापन

हड़हा गांव के कोदई यादव 60 खेती करते थे। वह मंगलवार को गोरखपुर जिले के कोठा गांव के सरेह में भैंस चराने को गए थे। शाम को राप्ती नदी वह चलकर पार कर रहे थे। नदी में कुछ जगहों पर कम पानी है। ऐसे में वह पार कर रहे थे कि उनका पैर गड्ढे में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिरकर डूब गए। लोगों ने बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। एकौना पुलिस और गांव के गोताखोरों की टीम ने पूरी रात नदी में शव तलाशती रही। सुबह नदी में शव एक झुग्गी में फंसा मिला। पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी राजमती पति की मौत पर बेजार होकर रो रही थी। किसान के चार बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed