फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरी महिला, कटकर मौत

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरी महिला, कटकर मौत

Fri, 23 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरी महिला, कटकर मौत
चलती ट्रेन से गिरी महिला, मौत
विज्ञापन


गौरीबाजार प्लेटफॉर्म पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। भटनी के शिव बनकटा स्थित देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रही महिला की चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरने से मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गई थी। घटना स्थानीय रेलवे स्टेशन की है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरी खुर्द निवासी 30 वर्षीय गंगोत्री देवी पथरहट निवासी अपनी बहन रीता व बहनोई के साथ शिव बनकटा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। वह सुबह आठ बजे के आसपास गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर मौर्य एक्सप्रेस में सवार हुई। ट्रेन में सवार किसी ने भटनी में ठहराव नहीं होने की जानकारी तो वह आननफानन में ट्रेन से उतरने लगे। इसी बीच ट्रेन खुल गई। चलती ट्रेन से उतरते समय अचानक गंगोत्री का झोला दरवाजे पर लगे हैंडल में फंस गया, जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ी। एक्सप्रेस ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर गंगोत्री के परिजन रोते बिलखते स्टेशन पर पहुंचे। गंगोत्री का पति जयप्रकाश उर्फ मिंटू विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। उसके तीन बच्चे निधि, बेटा हर्ष और बेटी नंदिनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed