{"_id":"5bcf68e2bdec2269a414f46d","slug":"161540319458-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
Mon, 08 Apr 2019 11:59 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित करमा गांव के पास रविवार देर शाम काम करके घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था।
उसका क्षेत्र के उंटापार गांव निवासी दुर्बली (50) क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार को भी वह घर से मजदूरी के लिए निकला था। देर शाम घर लौट रहा था, अभी वह गोरखपुर- नौगढ़ मार्ग पर स्थित करमा गांव के पास पहुंचा था कि किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दुर्बली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।