फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गैंगरेप के बाद हुई थी छात्रा की हत्या, तीन को जेल

गैंगरेप के बाद हुई थी छात्रा की हत्या, तीन को जेल

Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद हुई थी छात्रा की हत्या, तीन को जेल
गैंगरेप के बाद हुई थी छात्रा की हत्या, तीन को जेल
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के छात्रा की हत्या का मामला
मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे बढ़ाई गईं धाराएं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या की गई थी। शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया था। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से तीनों जेल भेज दिए गए।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ साल से दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसी बीच युवती की नजदीकी गांव के ही एक अन्य युवक से भी होने लगी। यह बात युवक को नागवार लग रही थी। 15 अगस्त को छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली और लौटकर नहीं आई। छात्रा की मां ने 16 अगस्त को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया था। 17 अगस्त की सुबह गांव से कुछ दूरी पर बागीचे में छात्रा का शव मिला था। शव को देखकर पुलिस को शक था कि गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या की गई है। अंतत: पुलिस का शक ही सही निकला। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने देवरिया मीर गांव के वाहिद, शिब्बू और पड़री मल्ल के रानू को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में वाहिद ने बताया कि छात्रा से उसका प्रेम संबंध था। अब वह दूसरे से नजदीकी बढ़ रही थी। 15 अगस्त की रात को तीनों ने उससे रेप करने के बाद हत्या कर दी। रविवार को तीनों को न्यायालय के लिए चालान किया गया। प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या की गई थी। गुमशुदगी के दर्ज केस में गैंगरेप, हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं बढ़ा दी गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed