{"_id":"5b633a854f1c1b913e8b4c1c","slug":"161533229701-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को भोजन में जहर देकर मार डाला,केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को भोजन में जहर देकर मार डाला,केस दर्ज
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर देकर हुई थी विवाहिता की हत्या, केस दर्ज
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुुष्टि, पुलिस ने तीन पर की कार्रवाई
- 15 दिन पूर्व की घटना, भाटपाररानी की रहने वाली थी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जसुई गांव निवासी काशी यादव ने अपनी बेटी सुनीता की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के अमवा पांडेय गांव निवासी शंभू यादव के साथ की थी। शंभू यादव अपने परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर, नेवासा में रहता था। 15 दिन पूर्व संदिग्ध हालत में सुनीता की मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई। सुनीता के पिता मोहर यादव ने दहेज में एलईडी टीवी और बुलेट बाइक नहीं देने पर भोजन में जहर देकर जान लेने का आरोप लगाया। कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने कहा कि बृहस्पतिवार को पति शंभू यादव, ससुर राधा और सास लीलावती पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-----
जेल भेजा गया मोबाइल चोर
देवरिया। जिला अस्पताल में मरीज का मोबाइल एक युवक ने चुरा लिया। लोगों ने इसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने इसकी पहचान रामनाथ देवरिया निवासी संजय सिंह चौहान के रूप में की है। कोतवाल ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।