फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मनबढ़ों नें सभासद पर किया जानलेवा हमला

मनबढ़ों नें सभासद पर किया जानलेवा हमला

Sat, 16 Jun 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों नें सभासद पर किया जानलेवा हमला
सलेमपुर के घायल सभासद संजीव वर्मा - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। खेल-खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पड़ोसियों ने शनिवार को भाजपा सभासद पर हमला कर दिया। चाकू से हमले में गर्दन व हाथ में चोट आई है। आरोप है कि मनबढ़ों ने कमरा में रखा कंप्यूटर व अन्य सामान तोड़ दिया। बीचबचाव करने गई सभासद की गर्भवती पत्नी भी घायल हो गई। दोनों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। नगर के वार्ड नंबर 7 टीचर्स कॉलोनी निवासी संजीव वर्मा वार्ड से सभासद हैं। इनके आवास में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। शुक्रवार को छात्राएं कम्प्यूटर कक्ष में अध्ययन कर रहीं थी। इसी घर के बाहर बच्चे क्रिकेट खेलने लगे। खेल के दौरान गेंद छात्राओं को लग गया। इस पर सभासद ने बच्चों को फटकार लगाकर वहां से भगा दिया। इसे लेकर शनिवार को करीब 9.15 बजे मनबढ़ों ने घर में घुसकर चाकू से सभासद पर हमला कर दिया। कमरे रखे कंप्यूटर तोड़ डाला। बीच-बचाव करने आई सभासद की पत्नी रानी वर्मा को भी पीट दिया। आस-पास के लोगों ने दंपती को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सभासद संजीव वर्मा पर हुए जानलेवा हमला की खबर सुनते ही नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी मद्धेशिया, ईओ राम सुरेश सिंह, ओमप्रकाश, अंजनी सिंह, श्रीराम यादव, विनोद यादव, पूर्व सभासद रणजीत सिंह समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed