फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मार्ग दुर्घटना में आठ घायल, तीन की स्थिति गंभीर

मार्ग दुर्घटना में आठ घायल, तीन की स्थिति गंभीर

Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में आठ घायल, तीन की स्थिति गंभीर
नेशनल हाइबे हेत्तिमपुर पर दो गाडियो के आमने सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार की दोपहर बाद हुई मार्ग दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर होने पर सीएचसी कसया कुशीनगर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी घायल लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के रहने वाले संजय पंडित, लक्ष्मण पंडित, अर्चना देवी, माधुरी देवी, अभिरामी, राधेय, नमन आठ और किशोर मंगलवार की सुबह लखनऊ से चले। बिहार के समस्तीपुर में उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। सभी रामपुर कारखाना के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर चल रहे थे कि कसया की तरफ से एक चार पहिया वाहन गलत साइड से आ गया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। कसया की तरफ से आने वाला वाहन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जबकि लखनऊ की तरफ से जा रहा वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे इस वाहन में सवार सभी आठों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया कुशीनगर सीएचसी पहुंचवाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राधेय, नमन और किशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार का कहना है कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed