फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, दो घायल

Sun, 03 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, दो घायल
भटनी (देवरिया) । अचानक लोडेड ट्राली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मजदूर का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एकलाआम के एक ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली राबिश लेकर बेहरा डाबर गांव में रविवार को जा रहा था। लोडेड ट्राली पर बेहरा डाबर गांव निवासी मजदूर विनय कुमार शर्मा 21, सन्नी शर्मा 14 और राहुल यादव 16 बैठे थे। सुबह करीब आठ बजे ट्राली जिगिना मिश्र गांव के मोड़ पर पहुंची थी कि अचानक साइकिल सवार एक लड़का ट्रेक्टर के सामने आ गया। इसे बचाने की चक्कर में ट्राली पलट गई और तीनों मजदूर दब गए। यह देख ट्रैक्टर पर मौजूद मजदूर और चालक शोर मचाने लगे। लोगों की मदद से मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। लोग तीनों को लेकर पीएचसी पहुंचे। इलाज नहीं मिलने पर एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल आए। राहुल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर गांव पहुंची तो महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। सदर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट में
...तो बच सकती थी जान
भटनी। दुर्घटना के बाद घायलों को लेकर लोग पीएचसी पर पहुंचे। इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसकी जानकारी होने पर लोग हंगामा करने लगे। लोग एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों का जिला अस्पताल लाए, जहां राहुल की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर प्राथमिक उपचार पीएचसी पर मिल गया होता तो शायद राहुल की जान बच सकती थी। इसके पूर्व भी ऐसी लापरवाही भटनी पीएचसी पर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इनसेट में
हादसे के बाद फरिश्ता बनकर आए लोग
भटनी। पुलिस की मिलीभगत से भटनी में एक ट्रैक्टर में दो ट्राली जोड़कर मिट्टी, राबिश ढो रही है। इसकी वजह से हादसे का डर बन रह रहा है। रविवार को जो हादसा हुआ उसमें भी दो ट्राली एक साथ लगी थी। हादसे के बाद आस-पास के लोग फरिश्ता बनकर आए और दस मिनट में ट्राली में दबे मजदूरों को ट्रैैक्टर की मदद से निकाल दिया लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed