{"_id":"5d05297f8ebc3e247e2b4de5","slug":"156061938015-deoria-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
देवरिया। शादी समारोह से लौट रहा एक युवक शुक्रवार की रात सलेमपुर के नवलपुर चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मदन महुअवां गांव निवासी परमहंस कुशवाहा का 27 वर्षीय बेटा सिंधू कुशवाहा कहीं शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय काफी रात हो गई थी। अभी वह नवलपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चलाते समय सिंधू ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन