{"_id":"5d03d4118ebc3e61e90b9420","slug":"156053197412-deoria-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में गुरुवार की रात हुए सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर गांव की रहने वाली इसरावती देवी 78 पत्नी जगदेव गुरुवार की देर शाम को गांव के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल इसरातवी को स्थानी पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना गौरीबाजार के अर्जुनडीहा गांव की है। गांव निवासी जीउधन 80 किसी काम से बड़हरा गांव गए हुए थे। रात नौ बजे के करीब वह घर लौट रहे थे। गांव के चौराहे पर पहुंचे थे कि पिकअप ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल जीउधन को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।