फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांव गए थे ईद मनाने घर में हुई चोरी

गांव गए थे ईद मनाने घर में हुई चोरी

Thu, 06 Jun 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
गांव गए थे ईद मनाने घर में हुई चोरी
गांव गए थे ईद मनाने घर में हुई चोरी
विज्ञापन


अलीनगर के रहने वाले इमरान अंसारी ने दी तहरीर
40 हजार रुपये नकदी समेत पांच लाख की हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अलीनगर मोहल्ले में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये नकदी समेत पांच लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी किए। गुरुवार की सुबह गांव के लौटे परिवारवालों को जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी इमरान अंसारी अलीनगर मोहल्ले में मकान बनवा कर परिवार सहित रहते हैं। बुधवार को ईद पर्व पर वह परिवार सहित गांव चले गए। अलीनगर मोहल्ले वाली मकान में ताला बंद था। रात के समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखा 40 हजार रुपये नकद और साढ़े चार लाख रुपये से अधिक के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। गुुरुवार की सुबह इमरान अंसारी परिवार सहित अलीनगर मोहल्ले वाले घर पर पहुंचे। घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इमरान अंसारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर 40 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की बात बताई। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed