फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर पिता ने की थी इकलौते बेटे की हत्या

शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर पिता ने की थी इकलौते बेटे की हत्या

Mon, 03 Jun 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर पिता ने की थी इकलौते बेटे की हत्या
Murder
रामपुर कारखाना। शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर पिता ने बेटे की हत्या की थी। यही नहीं, शव को गांव से बाहर फेंककर खुद उसने हत्या का शोर मचाया था। जैतपुरा गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए रामपुर कारखाना पुलिस ने हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया। छानबीन के दौरान अहम तथ्य हाथ लगने पर हत्या की गुत्थी सुलझी।
विज्ञापन

जैतपुरा गांव निवासी अवधेश चौहान (30) का शव 25 अक्तूबर 2017 को गांव के बाहर मिला था। पिता बैजनाथ चौहान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। कोई सुराग न मिलने से पुलिस मायूस थी। पिछले दिनों एसपी ने क्राइम मीटिंग में पुराने मामलों का पर्दाफाश करने के सख्त निर्देश दिए। पुुरानी फाइल को खोलते हुए छानबीन शुरू की गई तो पिता ही शक के घेरे में आ गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना की सच्चाई सामने आई। पुलिस के मुताबिक बृजनाथ चौहान का इकलौता बेटा अवधेश रोजाना शराब पीकर घर आता और झगड़ा करता। उसकी हरकतों से आजिज उसकी पत्नी दो मासूम बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। 24 अक्तूबर की रात भी शराब पीकर घर आया और फिर पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव के दौरान धक्का लगने पर वह सिर के बल नीचे गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया अधिक खून बहने के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed