{"_id":"5cf1655fbdec2207863ac5e7","slug":"155932404514-deoria-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण, कुछ घंटे बाद मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण, कुछ घंटे बाद मिला
विज्ञापन
शिवम पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आठवीं कक्षा के एक छात्र का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस हरकत में आई तो कुछ घंटे बाद ही नाटकीय ढंग से छात्र को खोज निकाला। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस खुद उलझ गई है। अपहृत छात्र और आरोपियों से पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही। कोतवाली पुलिस छात्र को लेकर उसके बताए मार्ग और चौराहों पर पहुंची। फिलहाल वृद्ध समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बरहज थानाक्षेत्र के बढौना गांव निवासी रामप्रवेश पासवान कुवैत में रहकर फीटर का काम करते हैं। दो बेटी और एक बेटे के साथ पत्नी जेल रोड पर एक किराए के मकान में रहती हैं। वह अगस्तपार के एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि बेटा शिवम पासवान भटवलिया चौराहा स्थित एक निजी विद्यालय में आठवीं में पढ़ता है। शिवम ने बताया कि गुरुवार की दोपहर मां अगस्तपार के रहने वाले एक परिचित के साथ बाजार करने गई थीं। एक लड़का बाइक से आया और कहा कि तुम्हारी मां ज्यादा सामान ले ली हैं, उसे लाने के लिए तुम भी चलो। शिवम उसकी बाइक पर बैठ गया। उसे सोंदा ले जाया गया, वहां एक बुजुर्ग ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाया। शिवम ने बताया कि इसके बाद उसे नींद आने लगी। नूनखार में उसे गन्ने कर रस पिलाया गया। इसके बाद उसे बिहार के मीरगंज ले जाया गया। वहां से अगस्तपार के रहने वाले एक युवक के नंबर फोन आया और बताया गया कि शिवम का अपहरण हो गया है। सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। जेल रोड स्थित शिवम के आवास पर पहुंची तो वहां एक चिट्ठी मिली, जिसमें अपहरण का उल्लेख था। कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने मीरगंज से उसे खोज लिया। शुक्रवार को दिन भर पूछताछ होती रही, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस की समझ में यह बात नहीं आ रही है कि आखिर शिवम का अपहरण क्यों किया गया। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस शिवम को लेकर उसके आवास होते हुए उन रास्तों जाकर पता लगाने में जुटी है कि बताने वाली जगहों पर वह रुका था या नहीं। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है, जल्द ही नतीजे पर पहुंच जाएंगे।
आरोपी युवक से लिखावट मिली
छात्र के अपहरण के मामले में अगस्तपार के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक का दाहिना हाथ करंट की चपेट में आने से कट गया है। बांया हाथ ठीक है। पुलिस को मिली चिट्ठी से युवक की लिखावट का मिलान कराया गया तो मिल गया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं रुपये के लिए तो नहीं ऐसा किया गया है। दूसरा आरोपी भी सदर कोतवाली के ही बरियारपुर चौकिया का रहने वाला है।