{"_id":"5ced6786bdec220726687ee6","slug":"15590624548-deoria-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साहब, मेेरे गांव में बंद करा दीजिए शराब’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘साहब, मेेरे गांव में बंद करा दीजिए शराब’
विज्ञापन
कच्ची शराब की बिक्री को लेकर थाने में प्रदर्शन करतीं श्रीनगर कोल्हुआ गांव की महिलाए और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बाराबंकी में जहरीली शराब से मौतों के बाद श्रीनगर कोल्हुआ गांव की महिलाएं मंगलवार को रुद्रपुर कोतवाली पहुंची। गांव में मल्लू ब्रांड की कच्ची शराब खुलेआम बिकने का हवाला देते हुए इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई। महिलाओं का कहना था कि शराब के कहर से पूरा गांव बर्बाद हो रहा है। आठ साल के बच्चे भी नशे के आदी हो रहे हैं। शराब पीने वालों की हरकतों से पूरा गांव आजिज है। रात के दो बजे तक गांव में अवैध शराब बिक रही।
कोतवाली पहुंची महिलाएं व पुरुष कच्ची शराब की खाली पॉलीथिन अपने साथ लाए थे। उन्होंने थाने में पॉलीथिन उड़ेल दी। बताया कि गांव का एक युवक अवैध कच्ची शराब को एक नाम देकर खुलेआम बेच रहा है। वह विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी दे रहा है। गांव की सुनीता देवी ने कहा कि हालत यह कि अब स्कूल जाने वाले बच्चे भी शराब पी रहे हैं। मोहल्ले में कई गांव के शराबियों का जमावड़ा हो रहा है। उनके आतंक से घर की बहूं बेटियां भी परेशान हैं। देर रात तक शराब पीने वाले गांव में आ रहे हैं। वह किसी के घर में घुस कर शराब मांग रहे हैं। श्रीनगर कोल्हुआ में बिकने वाली मल्लू ब्रांड कच्ची दर्जनों गांवों में फेमस हो चुकी है। गांव वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर अवैध शराब का धंधा बंद कराने की मांग की। निर्मला, अजय, गोलू, शंकर पासवान, प्रेमचंद आदि ने कहा कि धंधेबाज हलका सिपाहियों को मिलाकर निडर होकर धंधा कर रहा है। वह गांव वालों को धंधा बंद कराने की कोशिश करने पर मारने पीटने की धमकी दे रहा है। उन्होंने गांव से कच्ची का काला कोराबार बंद नहीं होने पर एसपी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी। इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उसे पकड़ने लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।