फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कोटेदार ने कार्डधारक को पीटा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

कोटेदार ने कार्डधारक को पीटा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Tue, 21 May 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार ने कार्डधारक को पीटा, ग्रामीणों ने घेरा थाना
गौरीबाजार के नगरौली गांव में मारपीट से क्षुब्ध ग्रामीणों ने थाने पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। क्षेत्र के नगरौली गांव में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर कोटेदार पक्ष और गांव वालों के बीच मारपीट हो गई। नाराज गांव वालों ने कोटेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना गेट पर प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगरौली गांव का कोटा सतीश की पत्नी सरोज देवी के नाम पर है। मंगलवार को सुबह अंत्योदय कार्ड धारक आनंद कुमार दुकान पर राशन लेने गए थे। आरोप है कि 35 किलो की बजाए कोटेदार ने 30 किलो ही राशन दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कोटेदार पक्ष के लोगों ने आनंद की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर गांव वाले थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई में टाल मटोल करने पर थाना गेट पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दोनों पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed