फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले को जेल

आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले को जेल

Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले को जेल
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विज्ञापन
लार (देवरिया)। प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। माहौल गरमाता देख पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लार नगर के कोईरी टोला वार्ड निवासी आफताब आलम अंसारी ने कई व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर वॉयरल किया था। इसकी जानकारी हियुवा नेताओं को हुई तो वह उग्र हो गए। कस्बे में तनातनी बढ़ गई। इसके पूर्व भी नौ अप्रैल को इसी युवक ने सीएम की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर किया था। तब पुलिस ने पहली गलती मानते हुए आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया था। अब पीएम की तस्वीर पोस्ट होने पर आक्रोशित लोग हियुवा नेताओं के साथ थाने में पहुंचे। पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने देर रात को हियुवा के जिला मंत्री अरुण सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया और मंगलवार को सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed