फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हियुवा नेता समेत दो को पीटा, प्रधान समेत तीन पर केस

हियुवा नेता समेत दो को पीटा, प्रधान समेत तीन पर केस

Tue, 16 Apr 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हियुवा नेता समेत दो को पीटा, प्रधान समेत तीन पर केस
यूपी पुलिस
रामपुर कारखाना। गांजा बेचने का विरोध करना हियुवा नेता को महंगा पड़ गया। अपने साथियों को लेकर पहुंचे ग्राम प्रधान ने हियुवा नेता समेत दो की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गुमटी से 150 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस का दावा है कि बरामद पुड़िया में भांग था, जबकि हियुवा नेता गांजा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना धूस के पास एक गुमटी में गांजा बेचने की शिकायत पर हियुवा कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष राजू यादव व संतोष वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही धंधेबाज भाग निकला। आरोप है कि जांच में गुमटी से 150 पुड़िया में रखा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। संतोष वर्मा का आरोप है कि इससे खफा बैकुंठपुर के प्रधान अमरनाथ यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और हियुवा के नगर अध्यक्ष राजू यादव और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने संतोष की तहरीर पर प्रधान अमरनाथ यादव, मनीष और संदीप यादव पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। हियुवा नेताओं का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से मादक पदार्थों की बिक्री होती है। पुलिस की सह पर मनबढ़ों ने मारपीट की है। बरामद गांजा को पुलिस भांग बताकर मामला दबाने में जुटी है। एसओ विनय सिंह ने बताया कि तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। गांजा नहीं पुड़िया में भांग था। मामले की जांच कर दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed