{"_id":"5cab8316bdec2214586c4769","slug":"151554744086-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे का शव पोखरे में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्चे का शव पोखरे में मिला
विज्ञापन
टाइगर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। घर के बाहर खेलते वक्त लापता तीन वर्षीय बच्चे का 20 घंटे बाद पोखरे से शव बरामद हुआ है। घटना कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया जयराम गांव का है। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी। पोखरे से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के कौड़िया जयराम गांव के उमेश गौतम का तीन वर्षीय बेटा टाइगर रविवार को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। घरवालों के काफी खोजबीन के बाद भी टाइगर का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। सोमवार की सुबह गांव के पास पोखरे में टाइगर का शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। टाइगर के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि डूबने से मौत हुई होगी, लेकिन बच्चा वहां तक कैसे पहुंचा इस पर असमंजस बना हुआ है। टाइगर अपने तीन भाई विवेक, निर्भय और डीके में सबसे छोटा था। मौत की खबर परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत चौकी के प्रभारी केशव यादव ने कहा कि मासूम की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो पाएगी।