{"_id":"5bd0af22bdec226939028065","slug":"151540402978-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में युवक की पोल से बांधकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में युवक की पोल से बांधकर पिटाई
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
चोरी के आरोप में युवक की पोल से बांधकर पिटाई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
कसया रोड स्थित फ्लोर मिल के पास एक दुकान का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के कसया रोड स्थित फ्लोर मिल के पास एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक को बंधक बनाकर लोगों ने पिटाई की। घटना बुधवार की सुबह सात बजे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक चोरी से इनकार कर रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड पर फ्लोरमिल के पास मनीष गुप्त की हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह दुुकान मालिक दुकान खोलने के बाद साफ-सफाई करने लगा। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर पहुंच गया। कैश बॉक्स में रखा 40 हजार रुपये लेकर भागने लगा। संयोग से सफाई कार्य कर रहे दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। उसने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से रुपये मिल गए। नाराज दुकान मालिक ने बाहर एक खंभे में रस्सी से युवक को बांधकर पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने भी युवक को पीटा। रास्ते से आने-जाने वाले लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। किसी ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराई। युवक चोरी की बात से इनकार कर रहा है। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। उसका कहना है कि मैं दिल्ली से आ रहा हूं। भटवलिया मोहल्ले में ननिहाल है। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
घर में नकदी समेत सामान चोरी
देवरिया। सदर कोतवाली के कुसमौनी गांव में एक घर में घुसकर चोर एंड्रायड मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद और स्कूल बैग लेकर भाग गए। मामला सोमवार का है। पीड़ित ने बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुसमौनी गांव निवासी विनय मौर्य पुत्र बेचू मौर्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सोमवार को दिन में उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान घर में घुसकर अज्ञात लोग एक एंड्रायड मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद और स्कूल बैग चुरा ले गए। विनय का कहना था कि पहले समझा कि किसी ने मजाक किया है, लाकर दे देगा। जब मंगलवार को भी सामान वापस नहीं मिला तो तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।