फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रिश्तेदार सहित तीन के खिलाफ दी तहरीर

रिश्तेदार सहित तीन के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार सहित तीन के खिलाफ दी तहरीर
फॉलोअप
विज्ञापन

---------

रिश्तेदार सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस

प्वाइंटर
- मृतक के पिता की तहरीर पर देर शाम पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- खुखुंदू चौराहे के पास युवक का शव मिलने का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। एक दिन पूर्व चौराहे के समीप देवरिया मार्ग पर झाड़ियों में मिले शव के मामले में गुरुवार को मृतक रियाजुद्दीन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज कर लिया।

सरयां गांव के रियाजुद्दीन पुत्र यासीन का शव बुधवार सुबह खुखुंदू चौराहे के समीप देवरिया मार्ग पर झाड़ियों में मिला था। उसके सिर व गुप्तांग में चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। गुरुवार को बेेटे के अंतिम संस्कार के बाद पिता यासीन ने देर शाम थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक रियाजुद्दीन के एक रिश्तेदार तनवीर निवासी परान छपरा कोतवाली सलेमपुर व तीन अन्य के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed