{"_id":"5b93ffb5867a55019d61682d","slug":"151536425909-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के एमडी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के एमडी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--लोगों ने एमडी पर लगाया 3 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
भटनी। नगर के एक फाइनेंस कंपनी के एमडी पर लोगों ने शाखा का तीन करोड़ रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर फाइनेंस कंपनी के एमडी समेत छह लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस लगी है।
भटनी के नोनापार गॉव निवासी भारद्वाज मुनि त्रिपाठी नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला में मकान बनवाकर रहते है। वे यूपी और बिहार के कई शहरों में विंचस निधि लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी चलाते है। भटनी शाखा से जुड़े क्षेत्र के 11 लोगों ने शाखा में जमा करीब तीन करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। साथ ही लोगों ने इनके भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। रामप्रताप चौरसिया-बभनी,हैदर अली -भरहेचौरा,नागेंद्र कुशवाहा,कृष्ण मुरारी,अरुण तिवारी,कमलेश,अजय तिवारी-नोनापार,रामप्रीत दुबे -दुबौली,महाजन प्रसाद,उपेंद्र मिश्र-गौनरिया,राजकुमार-बेहराडाबर गॉव के लोगों ने बताया कि वे इस कम्पनी में वर्षों से जुड़े है। हमने अपनी और लोगों से इस कम्पनी में तीन करोड़ रुपये जमा कराया है। एमडी शाखा का सारा रुपया लेकर फरार है। इनके तहरीर पर पुलिस ने एमडी भारद्वाज मुनि त्रिपाठी, पत्नी अनिता देवी,भाई प्रणय तिवारी, सहयोगी अशोक सिंह समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा बिहार के गोपालगंज, मीरगंज,दरौली, मैरवा और नौतन शाखा से जुड़े लोगों ने 12 जुलाई को एमडी भारद्वाज मुनि के दरवाजे पर धरना-प्रदर्शन कर 8 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। इस दौरान उनके भाई से प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुआ था। एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि लोगों के शिकायत पर एमडी समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।