{"_id":"5ad8c9a74f1c1b86098b56ff","slug":"151524156839-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज रूम पार्टनर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दगाबाज रूम पार्टनर को पुलिस ने दबोचा
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठगी का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढा एएसपी उत्तरी गणेश शाहा ने किया खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोंडा के फनकारिया मदरसे में पढ़ाई करने वाले छात्र का बैंक अकाउंट हैक कर 72 हजार की खरीदारी करने वाला रूम पार्टनर दबोच लिया गया। डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपी को पथरदेवा चौराहे से गिरफ्तार किया। एएसपी गणेश शंकर साहा ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोंडा के फनकारिया मदरसे में तरकुलवा थानाक्षेत्र के पकड़ीभार गांव निवासी इमदादुल्ला खां हिब्ज की पढ़ाई करता था। इसके साथ रूम में महराजगंज जिले के नौतनवा थानाक्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी मोहम्मद शाद भी रहकर अरबी की पढ़ाई करता था। 27 फरवरी 2018 को मोहम्मद शाद रूम पार्टनर की गैर मौजूदगी में श्रावस्ती के एक दोस्त के मोबाइल पर मैसेज के जरिए ओपीटी कोड मंगाया और पेटीएम में इमदादु़ल्ला खां के बैंक खाते से रकम भेज दिया। तरकुलवा पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इसके माध्यम से दगाबाज दोस्त रेल टिकट बुक कराया और ऑनलाइन खरीदारी की। साइबर क्राइम सेल, ईगल टीम और तरकुलवा पुलिस मोहम्मद शाद को गिरफ्तार किया। इसके पास से दो मोबाइल सेट बरामद हुआ है।
पर्दाफाश करने वाली टीम
तरकुलवा एसओ शशांक शेखर राय, साइबर सेल प्रभारी आलोक सोनी, ईगल टीम प्रभारी विनोद यादव, दरोगा भूपेंद्र सिंह, कॉस्टेबल चंद्रशेखर यादव, दीपक कुमार, सुदामा यादव, जन्मेजय राय, चंदन प्रसाद, अनिल भारती, शिवेंद्र कुमार, अशोक चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
पर्दाफाश करने वाली टीम
तरकुलवा एसओ शशांक शेखर राय, साइबर सेल प्रभारी आलोक सोनी, ईगल टीम प्रभारी विनोद यादव, दरोगा भूपेंद्र सिंह, कॉस्टेबल चंद्रशेखर यादव, दीपक कुमार, सुदामा यादव, जन्मेजय राय, चंदन प्रसाद, अनिल भारती, शिवेंद्र कुमार, अशोक चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन