{"_id":"5a4d0ec04f1c1bd5178b4ac4","slug":"151514999488-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से कार में लगी आग, धू-धूकर जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से कार में लगी आग, धू-धूकर जली
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुरवा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कार में लगी आग और बुझाते फायर सर्विस के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे पर बुधवार की रात आठ बजे एक कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने किसी तरह से कूदकर जान बचाया। सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग बुझाई।
मेहड़ा पुरवां के रहने वाले सतपाल पुत्र मोहन बुधवार की रात आठ बजे अपनी कार में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास ही शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। कार चला रहे सतपाल और आगे की सीट पर बैठे एक अन्य ने कूदकर जान बचाई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने वहां रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। किसी ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दे दी। कुछ देर बाद ही फायर सर्विस की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाई। इस दौरान करीब आधा घंटा तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।