{"_id":"5a145db24f1c1bc8678bcec6","slug":"151511284146-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी का रुपये छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी का रुपये छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिलाधिकारी आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला कर्मचारी का पर्स छीन लिया। पर्स में रखा 40 हजार रुपये लेकर बदमाश भाग निकले। महिला कर्मचारी के चिल्लाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खुखुंदू की रहने वाली उर्मिला राय वाणिज्य कर कार्यालय में कार्यरत हैं। वह पुरवां चौराहे पर मकान बनवा कर रहती हैं। मंगलवार की शाम चार बजे वह कार्यालय से घर जाने के लिए निकली। टहलते हुए वह डीएम आवास तक पहुंच गईं। वहां वाहन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनका पर्स छीन लिया। पीछे बैठा बदमाश पर्स में रखा 40 हजार रुपये निकाल लिया और पर्स फेंककर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। उर्मिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों का पता लगाने के लिए सिपाहियों को लगा दिया गया है।