फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15 injured in Road accident

सड़क हादसों में 15 घायल

Fri, 19 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Fri, 19 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों के दौरान 15 लोग घायल हो गए। बुधवार को  शादी में शामिल होकर लौट रही कार अनियंत्रित होकर बारीपुर के पास पेड़ से टकरा गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। सोनूघाट रबड़ फैक्ट्री के पास ट्रैक्टर ट्राली पटल गई जिसमें चार श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन

सब्जीमंडी के पास क्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड घायल हो गया। इन हादसों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

भलुअनी के बारीपुर के पास बुधवार की दोपहर चार पहिया गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में गड़ेर निवासी कपूर शाही, अशोक शाही, शत्रुजीत शाही और उदयराजी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर गांव गडे़र लौट रहे थे। बताया जाता है कि गाड़ी चला रहे व्यक्ति को नींद आने के कारण हादसा हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कोतवाली केसोनूघाट रबड़ फैक्ट्री के पास मजदूर ट्रैक्टर में दो ट्राली जोड़कर काम पर जा रहे थे। इसी बीच एक ट्राली क ा हिच निकल जाने से ट्राली बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे में भलुअनी के तेनुआ चौबे निनासी गुड्डू, भेड़ापाकड़ का रुदल, बबलू और  तेनुआ निवासी कयास घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबकि बुधवार की रात खुखुंदू के पुरैना के पास हुए सड़क हादसे में मझौलीराज निवासी राजदेव प्रसाद घायल हो गए। उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहर के सब्जी मंडी के पास क्रेन की चपेट में आने से खुखुंदू इलाके का होमगार्ड शिवदत्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
वह ड्यूटी करने के लिए शहर आया था। तरकुलवा थानाक्षेत्र के मदरियवा निवासी राजमंगल बुधवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।

जबकि खामपार के सैरेजी निवासी रामसागर पिपरा दीक्षित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed