फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

हादसे में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत
Accident
लार। घर से मार्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त रेलकर्मी की बेकाबू वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह रामजानकी मार्ग का है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के सुतावर गांव निवासी महेश कुशवाहा (75) करीब 15 वर्ष पूर्व रेलवे में ग्रुप-डी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह परिवार समेत गांव पर रह रहे थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को मार्निंग वॉक पर निकले थे। सुतावर गांव के सामने लार रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब अन्य लोग पहुंचे तो मौके पर शव क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था। सूचना मिलते ही भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। महेश को एक बेटा है, जो घर पर ही रहकर व्यवसाय करता है। इस बाबत चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घरवालों के मुताबिक महेश रोजाना सुबह चार बजे ही मार्निंग वॉक के लिए जाते थे। पूरे गांव व आसपास का चक्कर लगाकर छह-साढ़े छह बजे तक लौटते थे। सोमवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो महेश का शव सड़क पर क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था। अनुमान जताया जा रहा है कि घटना करीब पांच बजे के आसपास की रही होगी, क्योंकि इस अवधि में ही महेश गांव की तरफ लौटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed