{"_id":"5cb75fa9bdec224e4c204a84","slug":"141555521449-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बृद्घ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से बृद्घ की मौत
विज्ञापन
योगेन्द्र यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर। कस्बे के मुख्य चौराहे से आगे भागलपुर-पिंडी मार्ग पर बुधवार को बेकाबू कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी योगेंद्र यादव (60) घर से किसी काम के लिए चौराहे पर जा रहे थे। चौराहे से पहले ही वह लघुशंका करने लगे। इसी दौरान अनियंत्रित कार उन्हें चपेट में लेते हुए बोल्डर पर चढ़ गई। हादसे में योगेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार हटाकर उन्हें बाहर निकाला। वहीं, कार में सवार चार लोग भी जख्मी हो गए। सभी भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा बिट्ठल के निवासी थे। वह एक शवदाह में शामिल होने भागलपुर आ रहे थे। चारों घायलों को पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। योगेंद्र यादव के तीन बेटे और एक बेटी है। चारों की शादी वह कर चुके थे। पत्नी सुभावती देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। इस बाबत एसओ मईल रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।