फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दवा कराने जा रही वृद्धा ट्रेन से कटी, मौत

दवा कराने जा रही वृद्धा ट्रेन से कटी, मौत

Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
दवा कराने जा रही वृद्धा ट्रेन से कटी, मौत
ट्रैक - फोटो : amar ujala
सलेमपुर। घर से इलाज के लिए निकली एक महिला की कृषक एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़ा रहने से भटनी-वाराणसी रेलखंड पर करीब एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। जीआरपी ने ट्रैक खाली कराया, जिसके बाद इंटरसिटी व पूर्वांचल ट्रेन आगे रवाना हुई। कोतवाली के धनवती ढाला कोटिया गांव निवासी बैजनाथ कुशवाहा की पत्नी विद्यावती देवी (60) की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। उनका इलाज गोरखपुर के एक डॉक्टर के यहां होता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को वह अपने बेटे के साथ सलेमपुर आई। यहां से वह अकेले ही गोरखपुर के लिए रवाना हुई। कुछ ही देर बाद घरवालों को पिपरा नाजिर क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर विद्यावती की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हादसा के बाद ट्रैक पर शव पड़ा रहने से इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर व पूर्वांचल एक्सप्रेस को स्टेशन पर काफी देर तक खड़ा करना पड़ा। शव हटाने के बाद दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया। इस बाबत जीआरपी एसओ संतोष यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed