फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हरियाणा निर्मित 650 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

हरियाणा निर्मित 650 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा निर्मित 650 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
रामपुर कारखाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। हिरंदापुर मोड़ से एक कंटेनर में लोड 22 लाख रुपये कीमत की 650 पेटी देसी शराब के साथ तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। हिरंदापुर मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर शराब उतारते समय ये पुलिस के हाथ लगे। मौके से चालक भागने में सफल रहा। शराब तस्करों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये भी बरामद किए। शुक्रवार की शाम को सीओ सिटी ने मामले का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि गुरुवार की रात गश्त के दौरान डुमरी-पांडेयचक मार्ग के हिरंदापुर मोड़ पर एक कंटेनर खड़ा दिखा। कंटेनर के पास तीन लोग शराब की कुछ पेटी उतार रहे थे। पुलिस जीप को देखते ही वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ लिया। कंटेनर की तलाशी लेने पर 600 पेटी क्रेजी-रोमियो शराब बरामद मिला। 50 पेटी शराब नीचे उतारा गया था। इसकी कीमत पुलिस में 22 लाख रुपये आंकी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देवरिया, कुशीनगर होते हुए बिहार में जाकर इसको बेचते हैं। वाहन से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नेरुई अमवा गांव निवासी उदयराज गुप्ता, गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चरियांव खास निवासी मनोज यादव और हरियाणा के हिसार निवासी राजेश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल राधेश्याम गुप्ता, गौरेश साहनी, सफदर अली, सदरुद्दीन, ओमदेव यादव, ओम प्रकाश सिंह, अजय कुशवाहा और राजेश कुमार चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन


सौ लीटर कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार
गौरीबाजार। अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने भटौली बुजुर्ग स्थित भट्टे पर शुक्रवार की शाम छापा मारा। मौके से सौ लीटर कच्ची देसी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छापे की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दौड़ाकर पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से 20-20 लीटर के गैलन में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पांच क्विंटल लहन भी नष्ट किया। अवैध शराब निर्माण में लगे ओमप्रकाश निवासी ग्राम लबकनी, मोहन चौहान मिश्रौलिया रुद्रपुर, देवेंद्र लोहरा, रामपाल लोहरा निवासी लोहरदंगा झारखंड व जनेश्वर उरांव निवासी ग्राम काबरा थाना किस्को झारखंड के निवासी बताए गए हैं। छापेमारी में एसआई पिंटू यादव, एसआई दयाशंकर यादव, उमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed