फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामपुर में मजदूर से 40 हजार रुपये की लूट

रामपुर में मजदूर से 40 हजार रुपये की लूट

Fri, 17 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में मजदूर से 40 हजार रुपये की लूट
मजदूर से 40 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार की रात को हेतिमपुर चौकी क्षेत्र में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। काम से लौट रहे एक मजदूर से बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना रामपुर कारखाना के हेतिमपुर चौकी के अवरही गांव के पास की है। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पकड़ी बीरभद्र गांव निवासी राकेश मिश्र पुत्र विजय शंकर मिश्र हेतिमपुर में राइस मिल पर काम करते हैं। उनको प्रति महीने 10 हजार रुपये मिलते हैं। घर पर जरूरी काम के लिए राइस मिल मालिक से 40 हजार रुपये लिए थे। राकेश मिश्र का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात को वह काम से लौट रहे थे। हेतिमपुर से अवरही गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। वे हेतिमपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने राइस मिल पर पहुंचकर मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हेतिमपुर चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा का कहना है कि उनको जानकारी नहीं मिली है। पता कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed