फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रोपी महिला पहुंची कोतवाली, पति ने रखने से मना किया

रोपी महिला पहुंची कोतवाली, पति ने रखने से मना किया

Thu, 02 Aug 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
रोपी महिला पहुंची कोतवाली, पति ने रखने से मना किया
पहले जान से मारने की कोशिश, अब साथ रहने की जिद
विज्ञापन


पति को भोजन में जहर देकर गहने व रकम लेकर भागी थी
महिला के खिलाफ दर्ज है केस, कोतवाली में चली पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भोजन में पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर गहना व रकम लेकर भागने वाली महिला बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल में रहने की मांग की, लेकिन पति ने उसे रखने से मना कर दिया।

सदर कोतवाली के घटैली गांव निवासी भोला की पत्नी नेहा पर 15 दिन पूर्व अपने पति को भोजन में जहरीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे गहने और 16 हजार नकदी रुपये लेकर भागने का आरोप था। भोला के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने नेहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अपने मां-बाप के साथ कोतवाली पहुंची नेहा ने ससुराल में पति के साथ रहने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता किया, लेकिन भोला ने नेहा को साथ रखने से मना कर दिया और नकदी रुपये और गहने वापस करने की मांग की। कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन पति महिला को रखने को तैयार नहीं है। दर्ज मुकदमे में नेहा पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed