फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   होमगार्ड की मौत, थाने में लाश रखकर हंगामा

होमगार्ड की मौत, थाने में लाश रखकर हंगामा

Tue, 17 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की मौत, थाने में लाश रखकर हंगामा
फ़ाइल फोटो हेमनारायण पांडेय - फोटो : अमर उजाला
भटनी। सदमे में आए एक होमगार्ड की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। नाराज परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा की विवेचना कर रहे दरोगा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच एसओ ने परिजनों को समझाना चाहा, जिस पर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सिसवा गांव निवासी हेमनारायण पांडेय देवरिया कोतवाली में होमगार्ड पद कार्यरत थे। तीन मार्च को गांव के झारखंडे शुक्ल से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस इस मामले में झारखंडे शुक्ल की तहरीर पर हेमनारायण और उनके तीन बेटों पर हत्या का प्रयास और हेमनारायण की तहरीर पर झारखंडे शुक्ल व उनके परिजनों पर मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज किया। होमगार्ड की पत्नी चंदा देवी का आरोप है कि पुलिस ने हेमनारायण के परिजनों को गिरफ्तार किया लेकिन दूसरे पक्ष के किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। घटना के बाद से विवेचना कर रहे दरोगा होमगार्ड के पास फोनकर परेशान करते थे। सोमवार शाम दरोगा ने पति को थाने बुलाया था। पक्ष में विवेचना करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। इससे होमगार्ड परेशान था और मंगलवार को सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल से होमगार्ड की लाश लेकर पत्नी और बहू थाने पहुंचीं और चिल्ला-चिल्ला कर दरोगा पर प्रताड़ित करने और रकम मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रही थी। एसओ जयशंकर पांडेय समझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान नाराज लोगों ने उन्हें भी खरी-खोटी सुनाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलेमपुर के प्रभारी सीओ शितांशु यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरोगा पर केस दर्ज करने की मांग
भटनी। सपा नेता मनीष सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे नेताओं ने होमगार्ड को प्रताड़ित करने वाले दरोगा पर केस दर्ज करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि होमगार्ड को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed