फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 injured Assault and in 14 injured stone pelting

मारपीट और पथराव में 14 घायल

Wed, 18 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 18 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

 आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना मंगलवार रात एक बजे के करीब तरकुलवा के सकतुआ गांव में हुई। 

विवाद के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों तरफ से  जमकर पथराव हुआ। धारदार हथियार से हमले में दोनों तरफ से चौदह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

छठ पर्व के अवसर पर सकतुआ गांव निवासी रामछबीला सिंह ने मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलवाया था। आरोप है कि रात एक बजे के करीब गांव के कुछ युवक मंच पर चढ़ गए और महिलाओं के साथ डांस की जिद करने लगे। 

विज्ञापन

रामछबीला सिंह के पक्ष वालों ने उन्हें रोका इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते धारदार हथियार लेकर लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। 

दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मारपीट के दौरान रामछबीला सिंह, आकाश सिंह, गुलशन सिंह, गोविन्द्र सिंह, प्रतिमा सिंह, शीला सिंह, संजय सिंह घायल हो गए। 

दूसरी तरफ से सुरेन्द्र राव, ईश्वरचंद, अरविंद, रविन्द्र, अभिनाश, गुड्डू सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। 

एसओ आलोक सोनी ने बताया कि विवाद के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed